Punjab Govt AD
HomeNationalटला बड़ा हादसाः पटरी से उतरी 4 बोगियां, देखें वीडियो

टला बड़ा हादसाः पटरी से उतरी 4 बोगियां, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बरेलीः आंवला तहसील के बिशारतगंज क्षेत्र में शनिवार को बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। मिली जानकारी के अनुसार  इफको रेल मार्ग पर एक मालगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में रेल पटरी भी क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि घटना शनिवार सुबह करीब 3 बजे बिशारतगंज से 6 किलोमीटर दूर हुई। मालगाड़ी इफको प्लांट में खाद भरने जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया।

बताया जा रहा है कि जिस रेल लाइन पर मालगाड़ी के वैगन उतरे हैं वो लाइन सिर्फ इफ्को खाद फैक्ट्री के लिए ही इस्तेमाल की जाती है। इस रेल लाइन के क्षतिग्रस्त होने से रेलवे के यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बता दें कि बरेली के आंवला क्षेत्र में इफ्को खाद की बड़ी फैक्ट्री लगी है, जहां से तैयार खाद को मालगाड़ी में भर कर भेजा जाता है। यह रेलवे लाइन सिर्फ इफ्को खाद फैक्ट्री से खाद को लाने के लिए इस्तेमाल की जाती है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात एक खाली मालगाड़ी खाद लेने के लिए इफ्को खाद फैक्ट्री जा रही थी।

तभी विशारतगंज स्टेशन और इफ्को खाद फैक्ट्री के बीच मालगाड़ी के चार वैगन पटरी से उतर गए, जिसके कारण रेल लाइन काफी क्षतिग्रस्त हो गई। बरेली के विशालगंज रेलवे स्टेशन से खाद फैक्ट्री जा रही मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी लगने के बाद रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। ट्रैक को ठीक करने की कोशिश में टीम जुट गई। मुरादाबाद मंडल के डीआरएम राजकुमार सिंह ने बताया कि मालगाड़ी के चार वैगन पटरी से उतरे हैं, जिन्हें ठीक करने का काम टीम के द्वारा किया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -