Punjab Govt AD
HomeHimachalमहिला कांग्रेस ऊना ने मनाया वां स्थापना दिवस 

महिला कांग्रेस ऊना ने मनाया वां स्थापना दिवस 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : महिला कांग्रेस ने 40 वां स्थापना दिवस शुक्रवार को ऊना में मनाया। जिला भर से महिला कांग्रेस नेत्रियों ने भाग लिया। इस मौके पर जिला महिला कांग्रेसधयक्षा उर्मिला शर्मा ने कहा कि देश में लगभग महिलाओं की आधी आबादी है। इसलिए महिलाओं को हर क्षेत्र में आधा आरक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे चुनाव पंचायती राज संस्थाओं के हो या विधानसभा- लोकसभा चुनाव हों। इन सब में चुनावों में महिलाओं की आधी उम्मीदवारी सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हाईकमान और केंद्र सरकार से मांग की है कि भविष्य में महिलाओं की आधी उम्मीदवारी निश्चित की जाए।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव राजिंद्र कौर, ऊना से ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा, हरोली से सुमन ठाकुर, गगरेट से राजिंद्र कौर, चिंतपूर्णी से सुरेश कुमारी,  कुटलैहड़ से उपाध्यक्ष चरनी देवी, ऊना ब्लॉक उपाध्यक्ष जीवन संधू, बीड़ीसी शकुंतला देवी, ज्योति वाला, ऊना शहरी महिला ईकाई अध्यक्ष  सुमन खन्ना, कांग्रेस सेवादल से मधु वाला, राफ्टिंग संघ की सदस्य रानी देवी, कमलेश, सुरजीत कौर,  अनीता देवी, मीना देवी,मनजीत कौर, भानू शर्मा, अमनदीप कौर, पूजा पुरी, पवना बाली, ऊषा बाली, प्रवीण कुमारी,  वीना देवी, कमलेश देवी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जसवीर जस्सी, सतोषगढ़ नगर पार्षद मंजू सैणी, सोनिया, भोली, बलवीर कौर, हरोली सोशल मीडिया से मोनिका राणा, प्रवक्ता ममता राणा, शशि वाला, नीलम देवी और सुरेन्द्र कौर व अन्य उपस्थित रहीं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -