Punjab Govt
HomeEntertainmentएक बार फिर तलाक पर बोली Mahhi Vij, फैंस को कहा -...

एक बार फिर तलाक पर बोली Mahhi Vij, फैंस को कहा – ‘जब सबूत हो तभी बात करें’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: जय भानुशाली और माही विज इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों टीवी की मशहूर जोड़ी है और फैंस इन्हें काफी पसंद भी करते हैं। अब पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें सामने आ रही है कि दोनों का तलाक हो रहा है। शादी के 13 साल बाद कपल तलाक लेने वाला है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है था कि दोनों ने जुलाई और अगस्त 2025 के बीच तलाक फाइनल कर लिया है। इन सब बातों पर अब माही विज ने एक बार फिर रिएक्ट किया है। अपने यूट्यूब चैनल पर माही ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है।

जब सबूत हो तो ही बात करें

सोशल मीडिया पर दोनों के टूटते रिश्ते पर काफी बात हो रही है। ये भी कहा जा रहा है कि माही ने एलिमनी में 5 करोड़ रुपये लिए हैं। अब एक्ट्रेस ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा है कि जब कोई सबूत हो तभी बात करें। मुझे एलिमनी ही समझ नहीं आता मेरे लिए अगर एक इंसान पैसा कमाता है तो एक औरत का उस पर हक नहीं बनता। जब आफ रिश्ते से अलग हो जाते हो। मैं ये बात अपने लिए नहीं बल्कि समाज के लिए, एक औरत के तौर पर कह रही हूं। मुझे लगता है कि वो पैसे उस इंसान के हैं जिसने कमाए हैं।

अगर कोई व्यक्ति अपनी देखभाल खुद कर सकता है तो बहुत अच्छी बात है। एलिमनी सिर्फ उन्हीं महिलाओं के लिए सही है जिन्होंने कभी काम नहीं किया। माही ने यह भी कहा है कि जो औरतें काम करने में सक्षम है। उन्हें खुद ही मेहनत करनी चाहिए अपने पिता या पति के पैसों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए बल्कि खुद फाइनेंशियली इंडिपेंडेट बनना चाहिए।

हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें

माही ने आगे कहा कि जब रास्ते अलग हो जाते हैं तो अपना खुद कमाओ। जब साथ में हो तब भी हर लड़की को फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट होना चाहिए न कि अपने पिता या पति के पैसों पर डिपेंडेंट। एलिमनी के बारे में जब तक आप लोग मेरे मुंह से नहीं सुनते किसी भी न्यूज पर मत जाओ।

माही ने अभी तक यह साफ नहीं बताया है कि क्या वो और जय सच में तलाक लेने वाले हैं या नहीं। उन्होंने सिर्फ इतना कहा है कि – कृप्या किसी भी खबर पर विश्वास मत कीजिए जब तक मैं खुद न कहूं हमारी, हमारे बच्चों, परिवार और माता-पिता की प्राइवेसी का सम्मान करें। हमें अकेला छोड़ दें। यदि हमें कभी कुछ बताने की जरुरत महसूस होगी तो हम खुद बताएंगे। जय मेरा परिवार है और हमेशा रहेगा। वो मेरे बच्चों के लिए एक शानदार पिता है और बहुत अच्छे इंसान हैं।

गौरतलब है कि जय और माही ने 2011 में शादी की थी। दोनों तीन बच्चों के माता-पिता हैं। कपल ने राजवीर और खुशी को गोद लिया था वहीं तारा का जन्म आईवीएफ के जरिए हुआ था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -