लुधियाना: पुलिस कमिशनर कुदीप चहल के दिशा निर्देशों कमिशनरेट पुलिस ने मुरादपुर इलाके मे चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह की महिलाओ को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध मे जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उकत गिरोह ने 5 सितंबर को एक फैक्ट्री को निशाना बना लाखों रुपये का सामान चुरा लिया था।जिसमे आधा दर्जन के करीब नकाबपोश महिलाए नटबोल्ट की फैक्ट्री के बाहर लगे शटर को उखाड़ कर अंदर दाखिल हो गई थी। जिसके बाद चोरी का सामान लेकर वहा से फरार हो गई थी।
जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस चोरी मे संलिप्त 4 महिला आरोपियों को चोरी के माल सहित काबू कर लिया है। इस चोरी मे 7 महिलाएं शामिल थी। पुलिस फरार महिला आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।