छत्तीसगढ़ः एक प्रेमी जोड़े की ओऱ से ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। सुपेला अंडर ब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर टुकड़ों में लाश मिली है। बताया जा रहा है कि घर में क्रिसमस की पार्टी थी, लेकिन सुबह युवती की मौत की खबर मिली। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक युवती की पहचान चरोदा निवासी श्रेया फर्नांडीज और युवक की पहचान राहुल कुमार सिंह निवासी भिलाई सेक्टर 9 के रूप में की गई है। लड़की की 2 महीने बाद शादी होने वाली थी।
युवती के परिजनों ने बताया कि श्रेया फर्नांडीज सुपेला में रुद्रा मोबाइल शॉप में काम करती थी। 26 दिसंबर को सुबह 11 बजे स्कूटी से चरोदा गई थी। वीरवार को उनके घर पर क्रिसमस सेलीब्रेशन की पार्टी रखी गई थी। देर शाम जब उन लोगों ने श्रेया को फोन किया तो उसने कहा कि वो रात में घर आ जाएगी। जब वह नहीं आई तो उसे फोन लगाया जो बंद आया। इसके बाद अगले दिन सुबह उन्हें श्रेया की मौत की खबर मिली।
