स्मृति ईरानी की हार तय, 1 लाख 31 हजार वोटों से पीछे
रायबरेली: कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पहली बार यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह लगातार यहां से बढ़त बनाए हुए हैं। वोटों का मार्जिन बढ़कर साढ़े 3 लाख से अधिक का हो गया है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से साल 2019 में अपनी मां सोनिया गांधी के जीत के अंतर से अधिक मतों की बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग द्वार जारी आंकड़ों के मुताबिक, रायबरेली में कांग्रेस के राहुल गांधी साढ़े 3 लाख से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।
शाम 4 बजे तक उन्हें 673144 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह को 292215 वोट मिले हैं। वहीं यूपी की हाईप्रोफाइल अमेठी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी करीब 1 लाख 31 हजार वोटों से पीछे हो गई हैं। उनकी हार तय मानी जा रही है। इस सीट पर कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया था। इस सीट पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने जमकर प्रचार किया था। कांग्रेस ने अपनी पारिवारिक सीट बचाने प्रियंका गांधी को तैनात किया था। प्रियंका ने प्रचार के लिए नुक्कड़ सभाएं की थी। जोकि कांग्रेस की रणनीति रंग लेकर आती दिखाई दे रही है।