HomeHimachalजीवन बीमा उपभोक्ताओं को आर्थिक सुरक्षा कवच प्रदान कर रहा: अमित शर्मा 

जीवन बीमा उपभोक्ताओं को आर्थिक सुरक्षा कवच प्रदान कर रहा: अमित शर्मा 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित। भारतीय जीवन बीमा निगम उपभोक्ताओं को आर्थिक सुरक्षा कवच प्रदान कर रहा है। यह बात प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह एवं जागरुकता सेमिनार-2023 को संबोधित करते हुए दिल्ली से पधारे मुख्य वक्ता अमित शर्मा ने कही। संगोष्ठी में मार्च 2023 के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रदेश की 10 शाखाओं से 11 विकास अधिकारियों की टीम के 220 अभिकर्ताओं को अचीवर्स अवार्ड से भी अंलकृत किया गया। सेमिनार को संबोधित करते हुए अमित शर्मा ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को बीमा पॉलिसी प्रदान कर उनकी व उनके परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का बड़ा दायित्व अभिकर्ताओं के जिम्मे है।

 उन्होंने कहा कि एलआईसी के माध्यम से देश भर में 30 करोड़ से अधिक लोगों को बीमा सुरक्षा प्रदान की गई है। वहीं अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े स्तर पर लोगों को जीवन बीमा के बारे में जागरुक किए जाने की जरुरत है। इस दिशा में अभिकर्ताओं को काम करना चाहिए, तथा प्रत्येक नागरिक को जीवन बीमा प्रदान करने का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने एलआईसी के आकर्षक प्लान जीवन लक्ष्य, जीवन आनंद, जीवन तरुण, जीवन उमंग तथा प्लानस के बारे में अभिकर्ताओं को विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि इन प्लानस के माध्यम से उपभोक्ताओं को बच्चों की शिक्षा, बुढापे में मदद के लिए रिटायरमेंट प्लान, कन्यादान योजना, स्वास्थ्य बीमा, के माध्यम से लाभान्वित किया जा सकता है। उन्होंने अभिकर्ताओं को जोनल लेबल पर अप्रैल से जून माह के लिए शुरु हुए जेडम ट्रॉफी 2023 प्रतियोगिता के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने आशा जताई कि सभी अभिकर्ता नए वित्तीय वर्ष में अपने तय लक्ष्यों को हासिल करेंगे। इससे पूर्व सभी अभिकर्ताओं का सेमिनार में पधारने पर 

स्वागत किया गया। इस अवसर पर विकास अधिकारी डीसी शर्मा, देवराज, मनोज कंवर, नवदीप चौहान, राहुल अत्री, सोमनाथ पाल, सुशील कुमार, विकास धीमान, विक्रम परमार, विपिन काशिव व विवेक वर्मा के अलावा प्रदेश भर के अलग-अलग शाखाओं से आए 220 अभिकर्ता उपस्थित थे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -