Punjab Govt
HomeNationalइस रिहायशी इलाके में Road Cross करता दिखा Leopard, वन विभाग जांच...

इस रिहायशी इलाके में Road Cross करता दिखा Leopard, वन विभाग जांच मेें जुटा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोटाः यहां एक लेपर्ड का मूवमेंट होने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में थेकड़ा रोड से गुजरने वाले एक युवक ने लेपर्ड को रोड क्रॉस करते हुए देखा जिस पर उसने वन विभाग को सूचित किया। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम को लेपर्ड के पगमार्क मिले हैं।

जानकारी देते हुए लाडपुरा रेंजर इंद्रेश ने बताया कि थेकड़ा इलाके से लेपर्ड के मूवमेंट की सूचना मिली थी। विभाग की 20 सदस्य टीम मौके पर गई। वहां लेपर्ड नजर नहीं आया। उसके पगमार्क देखे गए हैं। अभी लोगों से कहा है कि रात में अकेले न निकलें।

प्रत्यक्षदर्शी सागर लोधा ने बताया कि सोमवार शाम साढ़े 6 बजे के करीब मैं थेकड़ा की रोड से बोरखेड़ा की तरफ जा रहा था। उसी दौरान एक लेपर्ड रोड क्रॉस करता हुआ निकला जिसकी सूचना पुलिस व वन विभाग की दी। इसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी लोग एक दूसरे को इस इलाके से निकलने के लिए मना कर रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -