.
Una2 करोड़ कैश के साथ बाॅर्डर एरिया से नेता की बेटी गिरफ्तार...

2 करोड़ कैश के साथ बाॅर्डर एरिया से नेता की बेटी गिरफ्तार…

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः एक नेता की बेटी को बॉर्डर एरिया से दो करोड़ रुपए कैश के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दो बंदूकें भी बरामद हुईं। अमेरिका के टेक्सास से गिरफ्तार की गई इस लड़की का नाम येशी मोरिया है। 28 साल की येशी मैक्सिको के मिचोआकैन नगरपालिका के मेयर की बेटी हैं। उन्हें US कस्टम्स और बॉर्डर प्रोटेक्शन टीम ने पकड़ा है। उनके खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, येशी मोरिया दो करोड़ से अधिक कैश और बंदूकों के साथ अमेरिका से मैक्सिको जाने की कोशिश कर रही थीं। लेकिन इससे पहले कि वह बॉर्डर क्रॉस कर पातीं उन्हें टेक्सास के लारेडो में जुआरेज़-लिंकन ब्रिज पर चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया।

पूछताछ में पता चला कि वह मिचोआकैन नगरपालिका के मेयर आर्टेमियो मोरिया की बेटी हैं। अधिकारियों को उनकी कार से Colt 1911 .45-कैलिबर गन और एक Glock 9mm हैंडगन मिली है। इसके अलावा दो करोड़ रुपये भी मिले। इसके बाद येशी मोरिया को वेब काउंटी शेरिफ पुलिस को सौंप दिया गया।

हालांकि, चार लाख रुपए के मुचलके का भुगतान करने के बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। येशी ने इंस्टाग्राम पर कहा कि उनकी गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित थी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब राजनीतिक मकसद से उनके परिवार को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।

गौरतलब है कि अमेरिकी कानून के तहत इतनी बड़ी रकम को देश में या उसके बाहर ले जाने वाले शख्स को बॉर्डर प्रोटेक्शन टीम को बताना जरूरी होता है। एक निश्चित राशि को ही बिना रोकटोक ले जाया जा सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Haryana News: बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल समेत दो युवक काबू

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 पंचकूला की टीम ने एचएमटी कॉलोनी...

Punjab News: 3 नाबालिग बच्चे लापता होने के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के टिब्बा इलाके में तीन बच्चों के...

Punjab News: टिप्पर व स्विफ्ट कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः शहर के मोगा-फिरोजपुर रोड पर गांव घलकलां के...

Haryana News: बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल समेत दो युवक काबू

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 पंचकूला की टीम ने एचएमटी कॉलोनी पिंजौर में बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ दो...

Punjab News: 3 नाबालिग बच्चे लापता होने के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के टिब्बा इलाके में तीन बच्चों के अचानक लापता होने से परिवार और आसपास के लोगों में...

Punjab News: अलग-अलग मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हेरोइन व हथियार बरामद

अमृतसरः जिले भर में नशे के खिलाफ शुरू की गई सख्त मुहिम के तहत जंडियाला पुलिस को बड़ी कामयाबी...

Punjab News: टिप्पर व स्विफ्ट कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः शहर के मोगा-फिरोजपुर रोड पर गांव घलकलां के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां, मिट्टी से...