नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से कच्चा तेल 85 डॉलर के आस-पास दर्ज किया जा रहा था लेकिन बुधवार से इसमें तेज बढ़त देखी जा रही है। आज यानी 7 सितंबर को क्या है कच्चे तेल और पेट्रोल-डीजल की कीमत.भारतीय तेल कंपनियों द्वारा रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के लेटेस्ट रेट अपडेट किए जाते है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमत के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती है। हालांकि भारतीय तेल कंपनियों ने आज 7 सितंबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के विभिन्न शहरों में वाहन ईंधन के भाव जस के तस है। बता दें कि राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स के कारण विभिन्न शहरों में तेल के भाव अलग होते है।
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल का भाव 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.75 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। वहीं गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत : पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत: पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत: पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर।