- Advertisement -
spot_img
HomeHimachalBaddiभाजपा पट्टा मंडल के चुनाव में खेमचंद ठाकुर बने अध्यक्ष

भाजपा पट्टा मंडल के चुनाव में खेमचंद ठाकुर बने अध्यक्ष

रोशन लाल वशिष्ठ को जिला डेलीगेट चुना गया

बरोटीवाला सचिन बैंसल: दून के पहाड़ी क्षेत्र में भाजपा के नए बने भाजपा मंडल में खेमचंद ठाकुर को सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष चुना गया। सगंठन चुनाव प्रभारी राकेश शर्मा के नेतृत्व में पट्टा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें खेमचंद ठाकुर को नाम पर मोहर लगाई गई। इससे पूर्व11 को बैठक हुई थी। जिसमें खेमचंद ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर व रमेश ठाकुर के नाम मंडल अध्यक्ष पद के लिए भेजे गए थे। पार्र्टी हाई कमाल ने खेमचंद ठाकुर के नाम पर मोहर लगाई है। चुनाव प्रभारी ने पट्टा में हुई बैठक में इसकी घोषणा की। रोशन वशिष्ट पट्टा भाजपा मंडल के जिला डेलीगेट चुना गया।

इस मौके पर दून के मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता ने कहा कि अब दून के पहाड़ी क्षेत्र के अपाना अलग से मंडल अध्यक्ष है और सभी मोरचों के पदाधिकारी भी दून के पहाड़ क्षेत्र से बनेगे। अब यह देखा जाएगा कि पट्टा मंडल भाजपा को जिताने में कितना प्रयास करेगा। वहीं दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि अब पट्टा मंडल के कार्यकर्ता अपने मंडल की गरिमा बनाए रखे और सगंठन के लिए काम करे। इस मंडल में सभी पदाधिकारी अब दून के पहाड़ी क्षेत्र से होंगे।

जिला कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कौशल ने कहा कि जिस प्रकार खेमचंद पंचायत प्रधान बन कर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है उसी प्रकार कार्यकर्ताओं उनसे उम्मीद करते है कि मंडल अध्यक्ष के पद पर रहते हुए अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे।

इस मौके पर गुरमैल चौधरी,  रोशन विशिष्ट ललित शर्मा, रामनाथ वशिष्ठ, पूर्व प्रधान मोहन लाल, पंचायत प्रधान मदन लाल,  पवन गुप्ता, दिनेश शर्मा सुरेंद्र ठाकुर, रमेश ठाकुर समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page