.
Unaजॉब ओरिएंटेड ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ड्राइव 19 को आईटीआई ऊना में

जॉब ओरिएंटेड ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ड्राइव 19 को आईटीआई ऊना में

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित:  राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ग्रेड ए ऊना में 19 मई को सुबह 9.30 बजे एक जॉब ओरिएंटेड ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी इंजीनियर सतीश कुमार ने जानकारी दी कि इस दौरान मैसर्ज जीएमपी टेक्निकल सॉल्यूशन प्रा. लि. यूनिट-4 सरकापरा फतेहगढ़ साहिब पंजाब कम्पनी में फिटर के 10, ट्रर्नर के 5, मशीनस्टि के 5 और वैल्डर के 30 पद भरे जाएंगे।

इसके साथ ही आईटीआई के प्रधानाचार्य अंशुल भारद्वाज ने बताया कि मैसर्ज एनजीजी पॉवर टेक झोला माजरा पोलियां बीत में वैल्डर और इलैक्ट्रिशियन के 20-20 पदों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। साक्षात्कार में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 13 हज़ार 500 रूपये प्रारंभिक मासिक वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते है। उन्होंने आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं से भी प्रस्तावित ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ड्राइव का लाभ उठाने का आह्वान किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

डी.सी. कार्यालय संगरूर के बाहर आत्महत्या का प्रयास करने वाला व्यक्ति आदतन अपराधी : एस.एस.पी. डॉ. रवजोत ग्रेवाल

चंडीगढ़ः डिप्टी कमिश्नर कार्यालय संगरूर के बाहर आत्महत्या के प्रयास संबंधी तथ्यों को स्पष्ट करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

एशियाई हॉकी फेडरेशन ने Cm Mann को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया

महिला और पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को, फाइनल 2 और 3 अक्टूबर को चंडीगढ़: अंतरराष्ट्रीय...

Punjab News: DCP का सख्त आदेश, बिना HSRP नंबर प्लेट वाले वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, देखें वीडियो

अमृतसर: शहर में गाड़ियों के  नंबर प्लेट पर  DCP Akarshi Jain की ओर से सख्त आदेश जारी किए गए...

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 244वां दिन: पंजाब पुलिस ने 559 स्थानों पर छापेमारी की; 333 व्यक्ति काबू

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 244वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के...