Punjab Govt
HomeBreaking Newsइस दिन लॉन्च होगा जियो एयर फाइबर, AGM मीटिंग में ऐलान

इस दिन लॉन्च होगा जियो एयर फाइबर, AGM मीटिंग में ऐलान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने सोमवार यानी 28 अगस्त 2023 को अपनी 46वीं वार्षिक आम बैठक 2023 शुरू कर दी है। एजीएम वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जा रही है। मुकेश अंबानी ने कहा है कि जियो की खपत में बढ़ोतरी देखी गई है और औसत यूजर अब हर महीने 25 जीबी से अधिक की खपत कर रहा है। इसका मतलब 1100 करोड़ जीबी का मासिक डेटा ट्रैफ़िक है, जो साल-दर-साल 45% की वृद्धि दर्शाता है। जियो यूजर्स कई महीनों से जियो के एयर फाइबर का इंतजार कर रहे थे। अब इसकी लॉन्चिंग डेट सामने आ गई है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की बैठक में मुकेश अंबानी ने कहा कि गणेश चतुर्थी के दिन यानी 19 सितंबर को जियो एयर फाइबर लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जियो एयर फाइबर, 5G नेटवर्क और बेहतरीन वायरलेस टेक्नोलॉजी का उपयोग कर, घरों और दफ्तरों में वायलेस ब्राडबैंड सर्विस देगा। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि JioAirFiber के साथ, हम प्रति दिन 1.5 लाख कनेक्शन के साथ इस विस्तार को सुपरचार्ज कर सकते हैं। आपको बता दें, जियो का ऑप्टिकल फाइबर इंफ्रास्ट्रक्चर पूरे भारत में 15 लाख किमी तक फैला हुआ है। ऑप्टिकल फाइबर इस्तेमाल करने पर यूजर्स औसतन प्रति माह 280 जीबी से अधिक डेटा का इस्तेमाल करते हैं।

यह प्रति व्यक्ति मोबाइल डेटा खपत से 10 गुना ज्यादा है। जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने जियो स्मार्ट होम सर्विसेज के लॉन्च की घोषणा की। आकाश अंबानी ने कहा कि जियो स्मार्ट होम सर्विसेज हमारे घरों के अनुभव और प्रबंधन को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हम Jio True5G डेवलपर प्लेटफॉर्म की घोषणा कर रहे हैं। Jio के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि Jio True5G लैब सुविधा उद्योग परिवर्तन को गति देगी। रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी का कहना है कि जियो एयरफाइबर के साथ, हम अपने पता योग्य बाजार को 200 मिलियन से अधिक घरों और अन्य परिसरों तक विस्तारित कर रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -