Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarजालंधर : शादी से लौट रहे युवकों पर हमलावरों ने किया तेजधार...

जालंधर : शादी से लौट रहे युवकों पर हमलावरों ने किया तेजधार हथियार से हमला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर,ENS :  जमशेर खास के पास युवकों पर हमलावारों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात शादी से लौट युवकों पर हमलावारों ने तेजधार हथियार से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि 3 युवकों पर 15 के करीब हमालवरों ने कर किया। इस घटना में 2 युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जबकि एक को मामूली चोटे लगी है। घायलों को जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में तेजधार हथियार के वार एक युवक की नाक कट गई। 

घटना में जख्मी हुए जमशेर खास के रहने वाले रंजीत सिंह ने बताया कि वह अपने भाई मंगा और सागर के साथ रात शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। देर रात जब वह शादी अटैंड कर वापस लौटने लगे तो कुछ आरोपियों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। कुछ दूर पहुंचते ही आरोपियों ने पीड़ित की बाइक को पीछे से कार से टक्कर मार दी। इस घटना के दौरान वह रोड पर गिर गए। जिसके बाद आरोपियों तेजधार हथियारों और रॉड से हमला करना शुरू कर दिया।

रंजीत सिंह ने बताया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने तीनों पर वार करने शुरू कर दिए। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि उक्त आरोपी जाते जाते उनके दो आई-फोन और एक फोन व सोने की चेन अपने साथ ले गए। रंजीत सिंह ने जंडियाला के रहने वाले मंगल, जग्गा, विक्की और करीब 12 अज्ञात ने यह हमला किया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के साथ कुछ दिन पहले मामूली बहस हुई थी। जिसके बाद देर रात आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपी एक इनोवा और एक आई-20 कार पर सवार होकर आए थे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस मामले में जांच में जुट गई और पीड़ितों के बयान दर्ज कर लिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -