Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarजालंधर : ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौ'त

जालंधर : ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौ’त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर : आज सुबह करीब साढ़े चार बजे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है।

जीआरपी चौकी जालंधर कैंट के एएसआई राजविंदर सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे ट्रेन नंबर 14033 अप जम्मू मेल में चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म पर गिर गए, जिससे उनके सिर पर गहरी चोट लग गई।

उन्हें तुरंत इलाज के लिए जालंधर सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मृतक व्यक्ति की कोई आईडी नहीं मिलने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -