Amritsarजालंधरः DBN Packaging Pvt Ltd के मजदूरों ने लगाया धरना, मालिक पर...

जालंधरः DBN Packaging Pvt Ltd के मजदूरों ने लगाया धरना, मालिक पर लगाए ये गंभीर आरोप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
जालंधर/वरुणः मकसूदा में स्थित डीबीएन पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड के मजदूरों ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ धरना लगाकर प्रदर्शन किया। गत्ता बनाने वाली इस फैक्टरी के मजदूरों ने मालिक द्वारा मजदूरों को बेरहमी से पीटने के आरोप लगाए है। बातचीत दौरान फैक्टरी में काम करने वाले वर्करों ने बताया कि पिछले कई महीनों से फैक्टरी का मालिक फैक्टरी में काम करने वाले मजदूरों को ज्यादा काम करने को कहता है। इस दौरान जो मजदूर उन्हें काम करने से मना करते हैं तो उसके साथ मारपीट की जाती है।

लेबर ने आज मालिक के खिलाफ लगाए गए धरने के दौरान कहा कि बीते दिन मालिक ने फैक्टरी में काम करने वाले 15 वर्षीय लड़के की बेरहमी से पीटाई की थी। इस दौरान मालिक ने फैक्टरी में उसे बंद कर उससे जबरदस्ती काम कराया। लेबर ने कहा कि फैक्टरी मालिक उन्हें रोज धमकाता है और जबरदस्ती काम करवाता है। फैक्टरी में काम करने वाली एक अन्य 19 वर्षीय लड़की ने बताया कि वह तकरीबन फैक्टरी में 3 से 4 महीनों से काम कर रही है। लड़की ने कहा कि कुछ महीने से फैक्टरी मालिक उसे जबरदस्ती रात के 1 बजे तक काम करवाता है।
युवती ने कहा कि मेरे कई बार मना करने पर भी फैक्टरी मालिक मुझसे जबरदस्ती काम करवाता है। घर जाने के समय वह जबरन काम करने के लिए कहता है और बाहर से फैक्ट्री को ताला लगा कर चला जाता है। जिससे वहां काम कर रहे लोग फैक्टरी के अंदर बंदे रह जाते हैं और मजबूरन उन्हें काम करना पड़ता है। वहीं एक कर्मचारी ने कहा कि आज जब वह धरना लगाने के लिए बैठे थे तभी उन्हें फैक्टरी के मालिक की ओर से धमकाते हुए कहा कि पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। इस संबंध में जब फैक्टरी के मालिक का पक्ष जानना चाहा तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। अगर वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...