जालंधर, ENS: मोहल्ला गोबिंदगढ़ से बढ़ी खबर सामने आई है। जहां घर में देर रात ठंड के बचाव के दौरान अंगीठी में कोयला जलाकर परिवार सेंक रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक कोयले की गैस परिवार को चढ़ गई। जिन्हेें उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में महिला की मौत हो गई है, जबकि उसका ढाई साल का बच्चा, दूसरा साल 8 माह का बच्चा और पति का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
महिला की पहचान काजल के रूप में हुई है। वहीं, विशाल और बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। पति विशाल अपने दो बच्चों सहित पत्नी के साथ पिछले तीन महीने से मोहल्ला गोबिंदगढ़ स्थित एक घर में रह रहा था। विशाल एक निजी कॉलेज के पास फास्ट फूड की दुकान चलाता है। उसके पास 2 कर्मचारी भी काम करते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार विशाल की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी घर के सामने ही एक घर में रहते है। सुबह 7 बजे कर्मचारी घर पहुंचे तो देखा कि सभी की हालत गंभीर बनी हुई थी। जिसमें महिला की मौत हो चुकी थी। कर्मचारियों ने तुरंत लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां परिजनों का इलाज चल रहा है। मरने वाले बच्चों में एक ढ़ाई साल और दूसरा एक साल आठ माह का है। पुलिस ने मामले में पोस्टमॉर्टम के लिए मृतका का शव भेज दिया है। घटना की सूचना में बाद इलाके में शोक की लहर छा गई है।
