Loading...
- Advertisement -
HomePunjabAmritsarजालंधरः दिन दिहाड़े फ्लाईओवर के नीचे व्यक्ति का शव बरामद होने से...

जालंधरः दिन दिहाड़े फ्लाईओवर के नीचे व्यक्ति का शव बरामद होने से मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुण: महानगर में बड़ रही ठिठुरन और तेजी से नीचे गिरा तापमान जानलेवा साबित हो रहा है। शहर में बुधवार तड़के थाना रामामंडी फ्लाईओवर के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सुबह शव मिलने से वहां पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दकोहा चौंकी पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है।

अभी तक अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने 72 घंटे के लिए शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। थाना रामामंडी के प्रभारी ने बताया कि व्यक्ति की उम्र 40 से 45 साल के बीच है और उसकी मौत ठंड की वजह से होने की आशंका है। व्यक्ति को देखने से लगता है कि वह बिना कपड़ों के सो रहा था, पुलिस आसपास के एरिया में पहचान के लिए पूछताछ कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page