Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarजालंधरः अमृतपाल सिंह की भगाने में मदद करने वालें चारों आरोपी कोर्ट...

जालंधरः अमृतपाल सिंह की भगाने में मदद करने वालें चारों आरोपी कोर्ट में हुए पेश, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, वरुण/हर्षः अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी के तहत बीते दिन अमृतपाल सिंह को ब्रेजा कार भगाने में मदद करने के मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिनकी पहचान मनप्रीत, गुरदीप, हरप्रीत और गुरपेज के रूप में हुई थी। आज पुलिस ने चारों को शाहकोट से जालंधर कोर्ट में पेश किया। वहीं आज पुलिस ने उस बाइक को भी बरामद कर लिया है जिसमें अमृतपाल भागा था। बाइक की बरामगी जालंधर से 45 किमी दूर एक गांव से हुई है।

वहीं पंजाब पुलिस आज अमृतपाल सिंह के घर पहुंची। पुलिस अमृतपाल की मां और उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप से भी विदेशी फंडिंग को लेकर पूछताछ कर रही है। अमृतपाल की पत्नी से दो पुलिसकर्मी पूछताछ कर रहे हैं। उधर, पुलिस ने दोपहर लगभग 12 बजे अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा गांव में अमृतपाल की मां से करीब एक घंटे पूछताछ की। 

वहीं दूसरी ओर अमृपताल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को लेकर खबर सामने आई है कि किरणदीप कौर बब्बर खालसा की एक्टिव मेंबर है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक सीनियर ब्रिटिश खुफिया अफसर ने यह जानकारी दी है कि किरणदीप बब्बर खालसा के लिए फंड जुटाती है। बताया जा रहा है कि किरणदीप कौर बब्बर खालसा इंटरनेशनल ग्रुप की सदस्य भी रह चुकी हैं। वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल की कई रैलियों और कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती रही हैं। 2020 में उसे और 5 लोगों को बब्बर खालसा के लिए पैसे जुटाने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था। वह ब्रिटेन से खालिस्तान मूवमेंट के लिए फंडिंग कर रही थी। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -