जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में आए दिन लूटपाट और चोरी के मामले सामने आना आम बात हो चुकी है और चोर बेखौफ होकर खुलेआम वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं जो पुलिस के लिए बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं, ताजा मामला थाना 8 के अंतर्गत आते थ्री स्टार कॉलोनी से सामने आया है यहां बंद घर का चोर ताला तोड़ समान लेकर वहां से फरार हो गए।
घर के मालिक राकेश कुमार ने बताया कि वह कल रात 7:00 बजे अपने बेटे के घर गए हुए थे। आज सुबह जब उन्होंने वापस आकर देखा तो घर के ताले टूटे पड़े थे और अलमारी में पड़ा सामान बिखरा हुआ था। घर के मालिक राकेश ने बताया की चोर एक एलसीडी, सोने का सामान और 7000 नगदी ले गए हैं, जिस संबंधी उन्होंने थाना आठ की पुलिस को शिकायत दे दी है मौके पर पहुंची पुलिस परिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर आसपास के लगे सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है।
