Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarजालंधरः लोकसभा उपचुनाव से पहले विरोध शुरू, इस हलके में लगे नो...

जालंधरः लोकसभा उपचुनाव से पहले विरोध शुरू, इस हलके में लगे नो रोड नो वोट के बोर्ड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर जहां सियासी पार्टियां जोड़तोड़ लगाने में लगी हुई है। वहीं वोटर भी इस बार राजनेताओं के काम से नाराज होकर हलकों में वोट ना देने के होर्डिंग लगा रहे है। कुछ समय पहले आदमपुर के पास लोगों ने दीवारों पर नोटिस चिपकाए थे, जिसमें लिखा था कि कोई भी सियासी पार्टी वोट मांगने ना आए।  वहीं अब कैंट के अधीन आते दीपनगर में लोगों ने फ्लेक्स बोर्ड लगा दिए है। जिसमें लोगों ने सियासी पार्टियों का खुलकर विरोध किया है।

इस दौरान लोगों ने इलाके में बोर्ड लगा दिए है और बोर्ड पर लिखा है कि नो रोड नो बोर्ड। दरअसल, लोगों का कहना है कि जालंधर कैंट को जाने वाली सड़क का निर्माण ना हुआ तो कोई भी व्यक्ति वोट नहीं देगा। स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से कैंट से दीपनगर को जाने वाली सड़क टूटी पड़ी है। चुनावों के दौरान नेताओं ने लोगों से कहा था कि चुनावों के बाद इस सड़क को पहल के अधार पर बनाया जायेगा। इलाका निवासियों ने कहा कि अब चुनाव भी हो गये और सरकार भी बन गई लेकिन मुद्दा वहीं का वहीं खड़ा है। सड़क न बनने से लोगों को आने जाने के लिए भारी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -