जालंधर (ENS): बस्तीयात क्षेत्र मे पड़ते इंडस्ट्री एरिया में भारी वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा कोहिनूर फैक्ट्री के पास जालंधर पैलेस के सामने घटा है।
मृतक के परिजनों ने कहा कि वह घर पर राशन छोड़कर दुकान पर जाने के लिए निकला था। जब थोड़ी देर हो गई तो मृतक के घरवालों ने उसके नंबर पर फोन किया , तो पता चला कि उसका एक्सीडेंट हो गया है। इस घटना से परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
