जालंधर, ENS: थाना नूरमहल की पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूपिंदर सिंह भिंदा निवासी गांव चीमा खुर्द के रूप में हुई है।
डीएसपी कुलविंदर सिंह विर्क ने बताया कि सतलुज ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड की बस के ड्राइवर हरविंदर सिंह निवासी गांव बुलंदपुरी थाना मेहतपुर ने शिकायत दी थी कि रात को उनके घर बाहर खड़ी बस से अज्ञात व्यक्ति तेल चोरी कर ले जाते है, जिसके बाद थाना नूरमहल थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर वरिंदरपाल की टीम के एसआई जगजीत सिंह ने जांच के बाद आरोपी भूपिंदर सिंह भिंदा को बिना नंबरी बाइक सहित गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के डीजल कैन बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है ताकि चोरी का डीजल खरीदने वालों के बारे में पता चल सके।
