Loading...
Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: 4 माह पहले कनाडा गई महिला की विमान में मौत

Jalandhar News: 4 माह पहले कनाडा गई महिला की विमान में मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

2 घंटे की दूरी तय कर वापिस लौटा विमान

जालंधर, ENS: 4 माह पहले टूरिस्ट वीजा पर कनाडा गई महिला की विमान में मौत होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका भोगपुर के गांव लोहारां की रहने वाली है। मृतिका की पहचान कमलप्रीत कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कमलप्रीत कौर की विमान से वापस आते समय रास्ते में ही मौत हो गई। घटना के दौरान विमान ने ढाई घंटे की दूरी तय की थी। जिसके बाद विमान वापस टोरंटो की ओर रवाना हो गया। विमान की प्रथम श्रेणी में लौट रही 53 वर्षीय कमलप्रीत 4 माह पहले कनाडा गई थी।

उसका पति मनजीत सिंह भोगपुर ब्लाक के गांव रास्तगो के सरकारी स्कूल में लैब अटेंडेंट तैनात है। मनजीत सिंह ने बताया कि उनके दो बेटे कनाडा में पक्के तौर पर रहते हैं। उनकी पत्नी चार महीने पहजे उनके पास गई थी। मंगलवार को उसकी वापसी थी। भारतीय समय अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे एयर इंडिया का विमान टोरंटो से ‘रवाना हुआ। उनके बेटों ने उन्हें जानकारी दी, जिसके बाद वह स्कूल से घर आ गया। उसके बाद वह बस में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हो गया। रास्ते में समय-समय पर फ्लाइट का स्टेटस आनलाइन देखता रहा।

जब वह खन्ना के पास पहुंचा तो स्टेटस दिखाई देना बंद हो गया। बाद में उनके बेटे ने बताया कि विमान में सांस फूलने से उनकी माता का निधन हो गया है। मनजीत सिंह ने बताया कि कनाडा सरकार कह रही है कि शव का पोस्टमार्टम करने के बाद बताएंगे कि मौत किस वजह से हुई। टोरंटो से रवाना हुआ विमान ढाई घंटे की दूरी तय कर चुका था तो कमलप्रीत की सांस फूलने लगी। विमान में मौजूद डाक्टर ने उनकी जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद विमान वापस टोरंटो की ओर रवाना हो गया। यात्रियों को बताया गया कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page