Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: पशु चिकित्सक Dr. Amarjeet POCSO Act में गिरफ्तार

Jalandhar News: पशु चिकित्सक Dr. Amarjeet POCSO Act में गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः गांव बुलंदपुर के पशु चिकित्सक डॉ. अमरजीत सिंह को थाना मकसूदां पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया है। इससे पहले डॉ. अमरजीत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर में जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और जान से मारने की धमकी देने की धाराएं लगी थी। लेकिन मामला 13 साल के नाबालिग बच्चे से जुड़ा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे की कोर्ट में स्टेटमेंट करवाई तो उसने डॉ. अमरजीत पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। कोर्ट में बच्चे की स्टेटमेंट पर संज्ञान लेते केस में पॉक्सो एक्ट की धारा जोड़ दी गई थी। थाना मकसूदां के एसएचओ बिक्रम सिंह की सुपरविजन में एक विशेष टीम ने डॉ. अमरजीत को गिरफ्तार किया और आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

वहीं मामले में डॉ. अमरजीत सिंह ने 24 जुलाई को आरोप लगाए थे कि उनके खिलाफ झूठे मामले की साजिश की गई थी। थाना मकसूदां में तैनात एएसआई हरबंस सिंह और देवी लाल ने स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर उनके विरुद्ध सोची-समझी साजिश के तहत झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। देवी लाल ने अपने नाबालिग बेटे का इस्तेमाल करके झूठा आरोप लगाया कि उसका शारीरिक शोषण उन्होंने किया है। एएसआई ने सभी अहम सबूत गायब करवा दिए और वास्तविक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ कर मुकदमा दर्ज किया। डॉक्टर ने करतारपुर के विधायक बलकार सिंह पर भी पॉलीटिकल प्रेशर बनाने के आरोप लगाए थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -