जालंधर, ENS: पंजाब में देर रात से बारिश हो रही है। वहीं बारिश के कारण कई जगहों पर हादसे की घटनाएं सामने आ रही है। आज सुबह चंडीगढ़, मोहाली सहित कई जगहों पर पेड़ गिरने, बिजली का पोल गिरने और छत गिरने से सामने आए है। वहीं ताजा मामला भोगपुर हाईवे पर सड़क हादसे का सामने आया है। जहां हाईवे पर स्थित डल्ली कट के पास बिना इंडिकेटर दिए कार चालक को रोकना महंगा पड़ गया। जिसके कारण 3 वाहनों की टक्कर हो गई। दरअसल, कार की पहले बोलेरो पिकअप से टक्कर हो गई और उसके बाद पीछे से आ रही आल्टो कार भी टकरा गई।
गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इस घटना को लेकर हाईवे पर जाम लग गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना सड़क सुरक्षा फोर्स को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने सेफ्टी कोन लगाकर लोगों की मदद से वाहनों को हाइवे से सड़क किनारे किया। जिसके बाद हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार वैगनार कार सवार गांव गेहलरा भोगपुर का रहने वाला बलजीत सिंह भोगपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान जब वह वह डल्ली कट के पास पहुंचा तो उसने सड़क के किनारे बिना इंडिकेटर दिए कार खड़ी कर दी और किसी का इंतजार करने लग गया।
इसी दौरान पीछे आ रही महिंद्रा पिकअप की वैगनर कार से टक्कर हो गई। जिसके बाद उसके पीछे आ रही ऑल्टो कार महिंद्रा पिकअप में टकरा गई। हादसे के दौरान तीनों कारों क्षतिग्रस्त हो गई गनीमत रही कि तीनों गाड़ियों की टक्कर में किसी को कोई चोट नहीं आई। तीनों कारों की टक्कर के बाद राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा, जिसकी सूचना उन्होंने सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम के एएसआइ रणधीर सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने सड़क के बीच में सेफ्टी कोन लगाकर तीनों गाड़ियों को साइड में किया और जाम को खुलवाया।