Himachal Govt
JalandharJalandhar News: GS Honda में New Activa को लेकर हुआ हंगामा, 200...

Jalandhar News: GS Honda में New Activa को लेकर हुआ हंगामा, 200 से ज्यादा पेट्रोल ना भरवाए, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: फुटबॉल चौक पर स्थित जीएस होंडा के शोरूम में ग्राहक और कर्मियों को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। शोरूम के बाहर भारी हंगामा देखने को मिला। जहां काफी हंगामे के दौरान पीड़ित ग्राहक ने नई एक्टिवा मुहैया करवाने की मांग रखी। पीड़ित का आरोप है कि उसने 24 दिन पहले शोरूम से एक्टिवा खरीदी थी। जिसके बाद वह एक्टिवा की टंकी फुल करवाकर नंगल घूमने के लिए गया था। जहां रास्ते में एक्टिवा मिसिंग करने लगी। पीड़ित सेंट्रल टाउन निवासी दीपक का कहना हैकि वह हाईवे पर सड़क हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा।

जिसके बाद जालंधर लौटने पर जब वह जीएस होंडा शोरूम में कर्मियों से नई एक्टिवा की मिसिंग होने की शिकायत लेकर गया तो कर्मियों से उससे कहा कि वह नई एक्टिवा में शुरुआती 2 महीनों तक 200 का पेट्रोल भरवाए, नहीं तो एक्टिवा में परेशानी आएंगी। पीड़ित ने कहाकि अपने आप रास्ते में एक्टिवा बंद हो रही है। वहीं बीते दिन गढ़शंकर जाना था, लेकिन एक्टिवा बंद होने लगी। इस दौरान दीपक ने शोरूम के कर्मियों पर गलत व्यवहार करने के भी आरोप लगाए है। पीड़ित का आरोप है कि वह शोरूम में एक्टिवा ठीक करवाने के लिए आए तो पहले कर्मी कहने लगे कि एक्टिवा में 200 का पेट्रोल भरवाए।

आरोप है कि जिसके बाद एक्टिवा ठीक करने को लेकर भी उन्हें परेशान किया जा रहा है। दीपक ने कहा कि अगर उसने शहर से दूर जाना है तो वह रास्ते में कितनी बार पेट्रोल भरवाता रहेंगा। दीपक के अनुसार एक्टिवा की सर्विस भी सही से कर्मियों द्वारा नहीं की जा रही। एक्टिवा का नंबर 10 हजार रुपए देकर अलग से लिया है। दीपक ने कहाकि बीते दिन वह काफी मुश्किल से सड़क हादसे का शिकार होने से बचा, लेकिन आज सुबह से वह शोरूम में एक्टिवा ठीक करवाने के लिए खड़ा है, लेकिन कोई उसकी सुनवाई नहीं कर रहा है। जिसके बाद गुस्साए दीपक ने बाहर खड़ी सभी एक्टिवा पर पोस्टर लगा दिए है। जिसमें लिखा है कि एक्टिवा में 200 से अधिक पेट्रोल ना भरवाया जाए।

दूसरी ओर सुपरवाइजर दीपक ने कहा कि वह सुबह 9.25 पर शोरूम में आया था। इस दौरान 25 ग्राहक उनके शोरूम में एक्टिवा की सर्विस करवाने के लिए आए थे। इस दौरान ग्राहक दीपक की एक्टिवा का ठीक करने के लिए 23वां नबंर लगा हुआ था। वहीं ग्राहक दीपक ने कहाकि उसकी नई एक्टिवा खराब हो गई है और उसे ठीक करवाया जाए। सुपरवाइजर ने कहाकि उसने कहाकि वह 15वां नंबर चल रहा है। ऐसे में ग्राहक द्वारा उसके साथ गलत व्यवहार किया गया। वहीं सुपरवाइजर के अनुसार एनथॉल को लेकर परेशानियां आ रही है। हालांकि सुपरवाइजर द्वारा 200 रुपए से अधिक का पेट्रोल ना डालने को गलत ठहराया गया। वहीं अन्य अधिकारी ने कहाकि वह प्रत्येक ग्राहक को वह टैंकी फुल ना करवाने की अपील करते है। उनका कहना हैकि टैंकी फुल करवाने के दौरान गैस बनने से यह परेशानी आती ही है और 2023 से यह परेशानी वाहनों में आ रही है। उनका कहना है कि टैंकी फुल ना करवाने को लेकर ग्राहक दीपक को भी कहा गया था। ऐसे में मशीनरी में दिक्कत आ ही जाती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पंचकूलाः नगर निगम कार्यालय सेक्टर 14 के बाहर आज...

रोहिणी नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में मनाई जाएगी Krishna Janmashtami, जानें पूजा-विधि

धर्म: जन्माष्टमी का पर्व हिंदू धर्म में बहुत ही...

Jalandhar News: Dinesh Dhall पर MLA Bawa का तंज, जिसे कोई नहीं संभालता उसका BJP थामती हाथ, देखें वीडियो

BJP के बाद समाजवादी या तामिलनाडू पार्टी का दिया...

नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पंचकूलाः नगर निगम कार्यालय सेक्टर 14 के बाहर आज सफाई कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन करते कर्मचारियों और अधिकारियों को कार्यालय...

Punjab News: तेज रफ्तार का कहरः स्कॉर्पियो ने कार को मारी टक्कर, टीचर और छात्र की मौत, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जीरा-कोट ईसा खान रोड पर तलवंडी मांगे खान गांव के पास एक दर्दनाक और भयानक सड़क हादसे की...

Punjab News: Court को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

मोहालीः कोर्ट को बम से उड़ाने की ई-मेल के जरिए धमकी मिली है। घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप...

रोहिणी नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में मनाई जाएगी Krishna Janmashtami, जानें पूजा-विधि

धर्म: जन्माष्टमी का पर्व हिंदू धर्म में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह पर्व भगवान श्री...