जालंधरः महानगर में आये दिन चोरी की वारदात बढ़ती जार ही है। चोर वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। जिससे आये दिन लोगों के अंदर डर का माहौल बना रहता है। इसी बीच फुटबॉल चौक के पास एक बंद पड़ी कोठी से तार चोरी करते रंगे हाथ लोगों ने चोर को काबू कर लिया। जिससे चोरी की तार भी बरामद कर लिया गया। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा चोर पूछे जाने पर चोर ने कहा कि मैं चोरी नशा करने के लिये करता हूं। मैंने पहली बार चोरी किया है। मुझे छोड़ दिया जाए।
सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस
चोरी की सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस चौकी 4 नबंर चोर को अपने साथ ले गई।