Loading...
Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: दिन दहाड़े दोमोरिया पुल पर सिलेंडर चोरी करता चोर काबू,...

Jalandhar News: दिन दहाड़े दोमोरिया पुल पर सिलेंडर चोरी करता चोर काबू, की छित्तर परेड, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: थाना 3 के अंतगर्त आते दोमोरिया पुल के नीचे चोरी की घटना सामने आई है। जहां सिलेंडर सप्लाई देने जा रहे वाहन चालक की गाड़ी से चोर ने एक चुरा लिया। इस घटना का जैसे ही गाड़ी चालक को पता चला तो शोर मचा दिया। जिसके बाद लोगों की मदद से एक चोर को काबू कर लिया, जबकि दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। लोगों ने चोर की जमकर छित्तर परेड की। जिसके बाद थाना 3 की पुलिस को सूचना दी।

ऑटो चालक अशोक कुमार ने बताया कि वह विजय गैस एजेंसी में कई सालों से सिलेंडरों की डिलवरी देने का काम करता है। इसी के चलते आज लंबा पिंड की ओर जा रहा था। इस दौरान जब दोमोरिया पुल के पास पहुंचा तो चलते ऑटो से 2 चोरों ने सिलेंडर चुरा लिया। सिलेंडर की सड़क पर गिरने की आवाज सुनकर ऑटो रोका और शोर मचा दिया। जिसके बाद एक चोर को काबू करके छित्तर परेड की। चोर ने चोरी का कारण नशे की पूर्ति करना बताया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस चोर को काबू करके थाने ले गई।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page