जालंधर, ENS: न्यू अमन नगर में घर पर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के नाम पर फिरौती मांगने के मामले देर रात घर पर फायरिंग की गई। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। पीड़ित महिला चरणजीत कौर का कहना है कि गैंगस्टरों ने गोलियां चलाने से पहले फ़ोन किया और कहा कि वह 5 मिनट में आ रहे हैं। जिसके पास आते ही हमलावरों ने सरेआम ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। वहीं मामले को लेकर पुलिस अधिकारी का कहना हैकि एनएआरआई जतिंदर सहित 3 और भाई पुर्तगाल में रहते है और उनका वहां पर रेस्टोरेंट है। इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि एनआरआई पर हमला जालंधर के ही नौजवानों ने करवाया है। दरअसल, जिस एनआरआई के घर पर हमला हुआ है, इन्हीं चारोंं भाईयों ने पहले हमलावार को अपने पास विदेेश में बुलाया था और उस पर पैसे लगाए थे।
जिसके बाद उक्त हमलावार ने एनआरआई के रेस्टोरेंट पर कुछ दिन ही काम किया। जिसके बाद वह वहां से जर्मन चले गए। पुलिस अधिकारी का कहना है शहजाद भट्टी का विदेश में जतिंदर और उसके भाईयों के साथ विवाद हुआ है। जहां शहजाद भट्टी ने फोन करके धमकी दी थी। सूत्रों का कहना है कि अनुसार रेस्टोरेंट में कुछ व्यक्ति काम करते थे, जहां उनसे ज्यादा काम करवाया जाता था। उसके बाद वह जर्मन चले और वह शहजाद भट्टी के संपर्क में आ गए। जिसके बाद उक्त कर्मियों ने रेस्टोरेंट में ज्यादा काम करवाने के पैसे मांगे गए। इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। सूत्रों के अनुसार शहजाद भट्टी भी जर्मन रह रहा है।
बताया जा रहा हैकि उक्त व्यक्ति भी जालंधर से ही एनआरआई जतिंदर के रेस्टोरेंट में काम करने के लिए गए थे। लेकिन वहां जाकर उक्त कर्मियों ने काम बीच में ही छोड़ दिया। जिसके बाद वह जर्मन चले गए और वह शहजाद भट्टी के संपर्क में आ गए। सूत्र बताते हैं कि उक्त एनआरआई अब उनसे अपने लगाए हुए पैसे मांग रहा था कि उसने उन पर काफी पैसा लगाया था, लेकिन उन्होेंने उसके रेस्टोरेंट में काम भी नहीं किया। जिसके बाद उक्त कर्मियों ने पैसे देने की बजाये उल्टा अब रेस्टोरेंट के मालिक से पैसे मांगने शुरू कर दिए। जिसके बाद वह उसे धमकियां देने लग गए। दोनों पक्षों में इस बात को लेकर विवाद हो गया।
सूत्रों का कहना है कि इसी के चलते शहजाद भट्टी के साथ मिलकर कर्मियों ने एनआरआई के घर पर फायरिंग करवाई। एनआरआई चारों भाई अलग-अलग समय पर विदेश गए है और पिछले 10 से 12 सालों से विदेश में रह रहे है। बताया जा रहा हैकि 2 व्यक्ति बाद में भट्टी के संपर्क में आए और भट्टी को उन्होंने पैसे मांगने की बात बताई। जिसके बाद शहजाद भट्टी ने युवकों द्वारा पैसे देने की बजाये खुद जालंधर के एनआरआई से पैसे मांगने शुरू कर दिए। इस दौरान उक्त एनआरआई को डराने के लिए उसके घर पर जालंधर में फायरिंग की गई। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे है। बताया जा रहा है कि इस मामले में शहर के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए है। पुलिस अधिकारी ने इस मामले में शहजाद भट्टी सहित कुछ अज्ञात हमलावारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।