जालंधर, ENS: आदमपुर के मदार गांव में पार्क बनाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गयाकि व्यक्ति ने गांव के सरपंच पर हमला कर दिया गया। घटना के दौरान सरपंच को चोटें लगी हैं। घटना में घायल सरपंच का कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, पुलिस को दिए अपने बयान में मदार निवासी सरपंच राकेश कटारिया पुत्र तेज पाल ने बताया कि गांव में ढेर के लिए करीब 4 कनाल जमीन है। गांव की पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर प्रक्रिया पूरी कर ढेर वाली जगह पर पार्क बनाने का प्रस्ताव पारित कर गांव अच्छा रूप दिया है। इस प्लॉट की सफाई व भरती डालने के लिए जेसीबी मंगवाई गई थी। वहां विजय कुमार रानी व गांव के ही 8-10 अन्य लोगों व महिलाओं ने चल रहे काम को रुकवा दिया। जब उन्हें पता चला तो उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मुझसे झगड़ा शुरू कर दिया।
इसके बाद जब वे घर वापस आ रहे थे तो उक्त लोगों ने उन्हें गली में घेर लिया और चाकूनुमा हथियार से वार कर दिया। हमले में पीठ व बाएं कंधे पर कट लग गया। हमलावरों ने पंचायत की कार्यवाही रजिस्टर भी फाड़ दिया। थाना आदमपुर के इंस्पेक्टर रविंदरपाल सिंह ने बताया कि सरपंच कटारिया के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सरपंच पर हमला करने वाले विजय कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
