जालंधर, ENS: विशाल मेगा मार्ट में बने Future First Immigration दफ्तर में उस समय हंगामा होना शुरू हो गया, जब स्टाफ के अकाउंटस डिपार्टमेंट के कर्मी ने सैलेरी ना देने के आरोप लगाए। इस दौरान दफ्तर में जमकर हंगामा हुआ। पीड़ित का कहना है कि उसने काम किया, लेकिन उसे सैलेरी नहीं दी गई। जब घटना स्थल पर मीडिया पहुंची तो पीड़ित और स्टाफ के सीनियर अधिकारी में बात हुई।
इस दौरान सीनियर अधिकारी ने कहा कि मैं खुद फोन करके कहा कि वह अपना काम आकर पूरा कर जाए और उसकी सैलेरी उसे दे दी जाएंगी। सीनियर अधिकारी ने कहा कि जब तक काम पूरा नहीं करेंगा तब तक कोई कंपनी काम नहीं दे सकती। पीड़ित ने कहा कि अगर वह ऐसे सैलेरी दे देते है तो उसे कोई एतराज नहीं है वह एक दिन मे आकर काम पूरा कर देंगा। पीड़ित ने कहा कि उसका अक्टूबर में नोटिस टाइम खत्म होना था। लेकिन नए कर्मी ने दिसंबर में आना था। इस दौरान स्टाफ के कर्मियों ने कहा कि वह पार्ट टाइम कर लें।
पीड़ित ने कहा कि मैं मान भी गया था और कहा था कि अभी तो मुझे ऑफर मिल रही है, लेकिन बाद में यह ना हो आप मुझे निकाल दें। जिसके बाद पीड़ित ने कहा कि उसे कहा गया कि 15 दिसबंर के बाद उनके पास नया स्टाफ कर्मी आ जाएगा और उस दौरान उसने ही कामकाज को संभालना है। पीड़ित ने कहा कि मेरी वहां से भी नौकरी छूट जानी थी। वहीं सीनियर अधिकारी ने कहा कि वह जहां मर्जी नौकरी करें लेकिन वह किसी ओर जगह पर अपना काम अधूरा ना करें उसे कंपलीट कर लें। काफी देर तक चलें हंगामे के बाद दोनों में सहमती बन गई।
