Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: नहीं रुक रही लूट की वारदातें, एक्टिवा और फोन छीनकर...

Jalandhar News: नहीं रुक रही लूट की वारदातें, एक्टिवा और फोन छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में लूटपाट की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन लोग लूट का शिकार हो रहे है। वहीं देर रात लूट की एक और घटना नाखावाला बाग के पास से सामने आई है, जहां लुटेरे तेजधार हथियार के बल पर व्यक्ति से एक्टिवा और फोन छीनकर फरार हो गए।

मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि 3 एक्टिवा पर तेजधार हथियार लेकर 6 लुटेरे आए और उन्होंने दातर के उसकी गर्दन पर रख दी। जिसके बाद वह उससे एक्टिवा और फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहाकि हथियार गर्दन पर रखने के दौरान वह डर गया। घटना की सूचना पीड़ित ने पीसीआर की टीम को दे दी।

मौके पर पहुंची पीसीआर की टीम ने पीड़ित के बयान दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जबकि घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि वेस्ट हलके में रोजाना लूटपाट की वारदातें हो रही है। जिसके चलते लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -