जालंधर, ENS: पंजाब के मशहूर सूफी गायक हंस राज हंस की पत्नी 60 वर्षीय रेश्मा का बीते दिन निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार होने के चलते उनका टैगोर अस्पताल में उपचार चल रहा था। शफीपुर गांव में पंजाबी गायक हंस राज हंस की पत्नी रेशमा कौर का अतिंम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राजनीतिक गलियारे के साथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर भी शोक व्यक्त पहुंचे।
इस दौरान आज पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन, कैंट से कांग्रेस विधायक परगट सिंह, भाजपा नेता, गायक मास्टर सलीम सहित कई दिग्गज लोग पहुंचे। वहीं गायक जस्सी गिल, बब्बल राय और प्रब गिल सहित कई गायक रेशम कौर के अतिंम दर्शन करने श्मशानघाट पहुंचे। जहां रेशम कौर की अतिंम विदाई को दोनों बेटो गायक युवराज और नवराज हंस ने कंधा दिया, वहीं गायक हंस राज हंस ने नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान शफीपुर गांव में भारी संख्या में लोग रेशम कौर को अंतिम विदाई देने पहुंचे।
