जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर की अगुवाई में आज धानकिया मोहल्ला और बलदेव नगर में ऑपरेशन कॉसो चलाया गया। जहां लोगों के घरों की पुलिस द्वारा तालाशी ली गई। सुबह सुबह पुलिस की कार्रवाई को लेकर लोगों ने दहशत का माहौल पाया गया। इन इलाकों में सुबह 10 बजे एसीपी निर्मल सिंह और 2 थानों के प्रभारी सहित 40 पुलिस कर्मी मौजूद रही। एसीपी निर्मल ने कहा कि युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत आज ऑपरेशन कासो चलाया जा रहा है।
जिसके चलते यह उन इलाकों में किया जा रहा है जो ड्रग हॉट सपाट हैं। इस इलाके में पिछले दिनों कार्रवाई करते हुए एक इमारत पर बुलडोजर चलाया गया था। उन्होंने कहाकि शहर भर में यह ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जिसके तहत शहर के 5 से 6 हॉट सपाट इलाके है, वहां पर भी कार्रवाई की जा रही है। नशा बेचकर प्रॉपर्टी बनाने वाले तस्करों की प्रॉपर्टी के खिलाफ भी उनके द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
हालांकि इस अभियान के तहत पुलिस ने कुछ नशीला पदार्थ भी बरामद किया है, लेकिन पुलिस अधिकारी का कहना हैकि उसकी जानकारी शाम तक दे दी जाएगी। नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान को लेकर पुलिस अधिकारी ने कहाकि जल्द फिर से तस्करों की इमारतों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। दरअसल, पुलिस को कुछ तस्करों के बारे में जानकारी मिली है, जिसके दस्तावेज तैयार किए जा रहे है, जल्द ही उक्त तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए उनकी इमारतों को धवस्त किया जाएगा।
