Loading...
Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: Pitbull का कहर जारी, 20 मिनट तक मालकिन पर करता...

Jalandhar News: Pitbull का कहर जारी, 20 मिनट तक मालकिन पर करता रहा हमला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब में पिटबुल पर सरकार ने बैन किया हुआ है। लेकिन दूसरी ओर अभी भी कुछ लोगों ने घरों में पिटबुल को रखा हुआ है। वहीं पिटबुल के महिला को काटने की घटना 66 फीट रोड़ पर फोलड़ीवाल से सटी ग्रीन वैली कालोनी से सामने आई है। जहां पिटबुल कुत्ते ने अपनी मालकिन पर ही हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पिटबुल ने करीब 20 मिनट तक हमला किया। इस घटना में महिला के हाथ, पैर और शरीर के कई अन्य हिस्सों पर पिटबुल ने हमला किया।

घटना को लेकर महिला के 8 से 9 वर्षीय बेटे ने हिम्मत दिखाते हुए कुत्ते के मुंह में रस्सी डालकर उसे खींच लिया। घायल महिला की पहचान 35 वर्षीय कंवलजीत कौर के रूप में हुई है। जिसे उपचार के लिए पिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि महिला कंवलजीत कौर पिटबुल को घर के अंदर ले जाने की कोशिश कर रही थी। इसी बीच कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ता करीब 20 मिनट तक बेकाबू रहा और महिला के शरीर के विभिन्न हिस्सों को काटता रहा।

घटना की सूचना इलाके के पार्षद मिंटू जुनेजा को लोगों ने दी। जिसके बाद पार्षद ने कुत्ते के हमले की सूचना पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कॉलोनी के लोगों से बात की। इस दौरान पता चला कि घर के सामने रहती छोटी बच्ची को भी पिटबुल काटने को पड़ा था, लेकिन परिजनों ने बच्ची को बचा लिया था। जानकारी हासिल की कि पिटबुल ने पहले भी लोगों पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि महिला के परिजन उसे गांव ले गए हैं। दूसरी ओर पुलिस को शिकायत मिलने के बाद पिटबुल को रात में कहीं भेज दिया। इस घटना को लेकर इलाका निवासियो में दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page