Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: पेट्रोल-डीजल को लेकर लोगों की लगी लाइनें, पंप हुआ बंद,...

Jalandhar News: पेट्रोल-डीजल को लेकर लोगों की लगी लाइनें, पंप हुआ बंद, Salesman का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शहर में पेट्रोल को लेकर असामान्य स्थिति देखने को मिली, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पंपों पर पेट्रोल खत्म होने जैसे अफवाहों के चलते लोग रात और दिन दिन चढ़ते लाइनों में लगना शुरू हो गए। वहीं लोगों में पेट्रोल-डील को लेकर लंबी कतारों के बाद एक पंप पर पेट्रोल खत्म हो गया। दरअसल, सविधान चौक के पास पेट्रोल पंप में तेल का स्टाक खत्म होने के कारण उसे बंद कर दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए सेल्समेन सुदर्शन सिंह ने बताया कि पेट्रोल का स्टाक लगभग आधे घंटे पहले खत्म हो गया है।

उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सुदर्शन के अनुसार स्टॉक थोड़ा लेट होने की वजह से पेट्रोल पंप को बंद किया गया। सविधान चौक के पास स्थित पेट्रोल पंप के संचालक से पंप पर लोगों की कतारें देर रात देखने को मिली थी। हालांकि बीते दिन भारत पेट्रोलियम कंपनी के पंप मालिक व एसोसिएशन के प्रेजिडेंट सुखमोहन सिंह ने बताया था कि पंपों पर लोग पैनिक होकर तेल भरवाने में लगे हुए है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। वहीं कंपनी द्वारा भी स्टोक पर्याप्त मात्रा में होने को लेकर लोगों से बार-बार अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिर भी लोग पैनिक हो रहे है और पंपों पर तेल को स्टोक करने के लिए वह वाहनों की टैंकी फुल करवाने में लगे हुए है। एसोसिएशन के प्रेजिडेंट सुखमोहन सिंह ने भी लोगों से पैनिक ना होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोगों में लॉकडाउन लगने को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है, जबकि ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है। सुखमोहन सिंह ने कहा कि पंपों द्वारा किसी को पैनिक नहीं किया जा रहा है और डिप्टी कमिशनर और पुलिस कमिशनर के साथ मीटिंग भी हुई है और स्थिति कंट्रोल में है।

 

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -