जालंधर, ENS: जिला प्रशासन ने लम्मा पिंड चौक स्थित चारा मंडी और नकोदर रोड पर खालसा स्कूल में पटाखा मार्केट लगाने की भले ही एनओसी मिल गई थी, लेकिन वहां पर पटाखा लगाने के लिए मार्केट सुरक्षित ना होने को लेकर अब दोनों जगह को छोड़कर बेअंत पार्क में मार्किट लगाने को लेकर प्रशासन ने पत्र जारी कर दिया है। दरअसल, नगर निगम कमिश्नर की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि बेअंत सिंह पार्क इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट जगह को लेकर एनओसी जारी कर दी गई है।
Read in English:
Jalandhar Shifts Firecracker Market to New Location Amid Safety Measures

गौर हो कि बीते दिन मेयर विनीत धीर ने भी कहा था कि खालसा स्कूल और चारा मंडी के बारे में डिस्कशन किया है। दोनों जगहों की अलग-अलग दिक्कतें हैं। व्यापारी भी चाहते हैं कि बेअंत सिंह पार्क में जगह मिले। निगम की टीम ने इस जगह का भी रिव्यू किया है। जिसके बाद आज बेअंत सिंह पार्क पर पटाखा मार्केट लगाने को लेकर मंथन किया गया और अब इस जगह पटाखा लगाने को लेकर एनओसी जारी की गई। इस बार पिछली बार के मुकाबले चार्जेस कम होंगे।
पिछली बार 10 रुपए स्क्वेयर फीट लिया गया था, लेकिन इस बार 5 रुपए स्क्वेयर फीट चार्ज किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले नकोदर रोड पर जगह का चयन किया गया था, लेकिन लायलपुर खालसा सीसे. स्कूल है, जहां बच्चों की जान और पब्लिक को खतरा हो सकता है। दूसरा यहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। स्कूल का गेट करीब 15 फीट का ही है। एक ही एंट्री-एग्जिट है। आपात स्थिति में यहां दिक्कत खड़ी हो सकती है।
यहां मार्केट लगती है तो चारों तरफ वाहनों का दबाव बढ़ेगा। इसी तरह चारा मंडी में रेत की ट्रॉलियां खड़ी रहती हैं। पास ही इंडियन ऑयल में आने वाले तेल के टैंकर खड़े रहते हैं। यहां भी पटाखा मार्केट के लिए स्थिति अनुकूल नहीं है। दूसरी ओर जालंधर की 3 प्रमुख एसोसिएशन की भी मांग थी कि इन दोनों जगहों की बजाय फोकल पॉइंट के पास स्थित बेअंत सिंह पार्क में मार्केट लगाने की अप्रूवल दी जाए।