Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सासंद चन्नी ने लोगों से की...

Jalandhar News: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सासंद चन्नी ने लोगों से की खास अपील, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। ऐसे में देर रात से पाकिस्तान की ओर से भारत में ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए जा रहे है। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सासंद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के साथ एकजुट होकर खड़ी है। सभी कांग्रेसी फौजी भाईयों के साथ खड़े है। जब भी देश पर संकट आया है तो पंजाब के लोग आगे खड़े रहे है। आजादी की लड़ाई में पंजाबी सबसे आगे रहे। वहीं आज भी पंजाबी देश के साथ देश की खुशहाली के लिए खड़ा है।

पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर में पंजाब सबसे आगे खड़ा है। वहीं आर्मी को लेकर चन्नी ने कहाकि आर्मी के कारण ही देश के लोग आज चैन की नींद सो रहे है। फौजी भाईयों ने हमेशा हिफाजत की है, जिसके चलते कोई आतंकी देश की ओर मुंह नहीं कर पाया। ऐसे में अगर फौजी भाईयों के परिवारों के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है। वहीं कांग्रेस की ओर से खून दान कैंप का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में अगर ऑपरेशन सिंदूर में अगर कोई घायल होता है तो उसे खून की जरूरत पड़ती है, तो पंजाब के लिए खून दान करेंगे। चन्नी से सीएम भगवंत मान से अपील करते हुए कहा कि अगर इस ऑपरेशन सिंदूर में किसी घर पर कोई नुकसान होता तो सरकार पीड़ित परिवार की मदद करने के लिए आगे आए।

पंजाब सरकार आज पंजाब के लोगों के साथ खड़े होकर उनकी हौंसला अफजाई करें और घायलों की उपचार में मदद करें। वहीं चरणजीत सिंह ने लोगों से पैनिक ना होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर ड्रोन और मिसाइल के टुकड़े गिरते है तो उससे कोई नुकसान नहीं होता। लोगों से चन्नी ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन के पास जाकर उसे ना देखें। कंगनीवाल में हुए पाकिस्तान हमले को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी घायलों को हो रहे नुकसान के साथ है। उन्होंने कहाकि घायलों के नुकसान के लिए सरकार उनकी भरपाई करेंगी। वहीं कांग्रेस की ओर से 500 लोगों की वालटिंयर टीम तैयार की गई है। ऐसे में पार्टी की ओर से भी घायल लोगों की मदद की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -