JalandharJalandhar News: जबरन घर में घुसे बदमाशों ने पहले युवक से की...

Jalandhar News: जबरन घर में घुसे बदमाशों ने पहले युवक से की मारपीट, फिर किया अपहरण, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: भार्गव कैंप इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। दरअसल, देर रात अज्ञात युवकों ने घर में घुसकर युवक पर हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान युवक के साथ मारपीट करने के बाद हमलावर उसे जबरन अपनी कार में बैठाकर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को 112 हेल्पलाइन के जरिए दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में 5 से 7 युवकों ने एक घर को निशाना बनाया। हमलावरों ने पहले तेजधार हथियारों से हमला किया और फिर घर में घुसकर शुभम नामक युवक के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी उसे जबरन कार में बैठाकर फरार हो गए।

पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि रविवार रात शुभम घर की छत पर था। आरोप है कि हमलावरों ने दरवाजे की कुंडी खटखटाई और खुलते ही जबरन घर में घुस गए। इसके बाद वे शुभम को छत से नीचे खींचकर लाए और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। परिजनों के अनुसार, जब उन्होंने बीच-बचाव कर मामले की वजह जानने की कोशिश की तो हमलावरों ने कोई जवाब नहीं दिया।

मारपीट के बाद आरोपी युवक को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गए। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन जल्द से जल्द शुभम की सकुशल वापसी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी के नंबर और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के इलाकों में नाकाबंदी की गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही युवक को सकुशल बरामद करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास जारी हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

स्विस लाउंज फायरिंग मामले में शूटरों को हथियार दिलाने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में...

PU परिसर में छात्रा की मौत का मामले में 3 सदस्य टीम गठित, इतने दिनों में जाएगी रिपोर्ट

चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी शोधार्थी ज्योति की परिसर...

अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाला आरोपी 4 देशी कट्टों सहित काबू, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में...

Jalandhar सहित Punjab बसों का चक्का जाम, रोडवेज और PRTC कच्चे कर्मचारियों ने की राज्यव्यापी हड़ताल

जालंधर, ENS: पंजाब के आम लोगों को आज अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए घर से जल्दी निकलना पड़...

स्विस लाउंज फायरिंग मामले में शूटरों को हथियार दिलाने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे...

PU परिसर में छात्रा की मौत का मामले में 3 सदस्य टीम गठित, इतने दिनों में जाएगी रिपोर्ट

चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी शोधार्थी ज्योति की परिसर में हुई मौत मामले में यूटी प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच...

अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाला आरोपी 4 देशी कट्टों सहित काबू, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी पर लगातार प्रभावी...