Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: Kulhad Pizza Couple को लेकर CP दफ्तर पहुंचे मान सिंह,...

Jalandhar News: Kulhad Pizza Couple को लेकर CP दफ्तर पहुंचे मान सिंह, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: Kulhad Pizza Couple के मामले में आज बाबा बुड्ढा दल के मान सिंह जत्थेबंदियों के साथ सीपी दफ्तर पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया को साथ लेकर अधिकारियों से Kulhad Pizza Couple के मामले में बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह पंजाब में गंदगी को खत्म करना चाहते है। मान सिंह ने अधिकारियों को कहा कि Kulhad Pizza Couple ने उन पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है। अधिकारियों से बात करते हुए मान सिंह ने कहा कि उनका सीपी दफ्तर में आने का मकसद पंजाब में गंदगी को खत्म करने का है। वहीं मान सिंह ने कहा कि अधिकारियों से मुलाकात के बाद वह श्रीअकाल तख्त साहिब जा रहे है।

जहां वह ज्ञानी रघुबीर सिंह से मुलाकात करेंगे और उनके द्वारा हुकमनामा जारी किया जाएंगा कि जिस सिख व्यक्ति ने सिर पर पगड़ी रखनी है, वह अपने धर्म की आन और शान को कायम रखें। उन्होंने कहा कि यह नहीं सिंह साहिब की पगड़ी पहनकर गंंदी फिल्मों को वायरल किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सिखों को शोभा नहीं देती। ऐसे में सहज अरोड़ा का नाम लिए बिना मान सिहं ने कहा कि जो पगड़ी उसके द्वारा पहनी गई है, वह सिंह साहिबों वाली है। Kulhad Pizza Couple द्वारा सिक्योरिटी मांगे जाने को लेकर मान सिंह ने कहाकि सिक्योरिटी तो उन्हें तब दी जाए अगर वह उन्हें गालियां निकाल रहे है या कोई हमले कर रहे है। मान सिंह ने कहा कि Kulhad Pizza Couple द्वारा उन्हें धमकियां गैंगस्टरों द्वारा दिलवाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि सिंद्धातों की बात है ऐसे में सिंद्धातों की राखी उनकी कौम ने ही करनी है। ऐसे में मान सिंह ने कहाकि अपने धर्मों को हमें खुद ही बचाना है। मान सिंह ने कहाकि गंदगी को रोकने के लिए उनके द्वारा अभी छोटी सी शुरूआत की है। धीरे-धीरे गंदगी को खत्म किया जाएंगा। वहीं मान सिंह ने कहा कि कुछ लोग उन्हें कह रहे है कि दुनियां भर में गंदगी फैली हुई है। उन्होंने कहा कि वह हिंदू नेताओं से अपील करते है कि अगर कोई भी अपने पंजाबी ऐसी गलत हरकते कर रहे है और उन्हें सूचना मिलती है तो वह उनका समर्थन करेंगे और ऐसी गंदगी को मिलकर खत्म करेंगे। मान सिंह ने कहा कि अगर कोई बाहरी व्यक्ति बेअदबी करता है और उसे इस धर्म के बारे में नहीं पता है तो उस पर तेजधार हथियारों से हमला करने की बजाए उसे बैठकर समझाया जा सकता है।

CP दफ्तर पहुंचे मान सिंह, देखें वीडियो

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -