Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: निगम की हाउस मीटिंग से पहले व्यक्ति ने लगाई छलांग,...

Jalandhar News: निगम की हाउस मीटिंग से पहले व्यक्ति ने लगाई छलांग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मौके पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, छोटे हाथी में ले जाया गया घायल व्यक्ति

जालंधर, ENS: नगर निगम की आज दोपहर हाउस मीटिंग शुरू होने जा रही है। लेकिन इस हाउस मीटिंग से पहले नगर निगम की चौथी मंजिल से व्यक्ति ने छलांग लगा दी। इस घटना को लेकर नगर निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया। हादसे में घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि व्यक्ति के छलांग लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

लेकिन बताया जा रहा हैकि व्यक्ति नगर निगम का कर्मी नहीं है। हैरानी की बात यह है कि मौके पर सभी सीनियर अधिकारी मौके पर मौजूद थे, लेकिन उसके बावजूद एबुलेंस नहीं आई। जिसके बाद राहगीर की मदद से व्यक्ति को उपचार के लिए छोटे हाथी में उपचार के लिए ले जाया गया।

मौके पर मौजूद चश्मदीद नीतिन ने बताया कि वह एक्टिवा ठीक करवाने के लिए आया था। इस दौरान उसने देखा कि व्यक्ति ग्रिल फांदकर गया और उसके बाद वह चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। व्यक्ति के अनुसार आधे घंटे तक एंबलुेंस नहीं पहुंची। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने छोटे हाथी चालक को रोककर उसमें घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर गई।

दूसरी ओर एएसआई सेवा सिंह ने कहा कि नीतिन ने उन्हें घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे तो तब तक पुलिस के दूसरे अधिकारी घायल व्यक्ति को पहले ही उपचार के लिए अस्पताल ले गए थे। उन्होंने कहा कि छलांग लगाए जाने के मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -