6 नान-चने का बनाया 960 रुपए बिल
जालंधर, ENS: बस स्टैंड पर पंजाबी ढाबे में नान-चने के बिल को लेकर भारी हंगामा हो गया। दरअसल, ढाबे पर नान खाने के लिए 3 लड़कियां पहुंची। जहां उन्होंने ढाबे के कर्मी से एक नान का रेट पूछा तो कर्मी ने एक नान का 30 रुपए रेट बताया। जिसके बाद लड़कियों ने 3 नान और एक 20 रुपए की पानी की बोतल ली। लड़कियों का कहना है कि नान के साथ ढाबे के कर्मी से उन्होंने छोले मांगे और उसके बाद जब उन्होंने खाने का बिल पूछा तो ढाबा मालिक द्वारा 960 रुपए बिल बना दिया गया। जिसको लेकर वहां पर हंगामा शुरू हो गया।
लड़कियों का कहना है कि 6 नान और पानी की बोतल के 200 रुपए बनते है। लेकिन ढाबे के कर्मी का कहना हैकि बाकी पैसे चने के लगाए है। लड़कियों ने जब कहा कि चने तो नान के साथ सभी देते है। वहीं कर्मी ने कहा कि वह चने के अलग से पैसे लेते है। इस दौरान जब मौके पर हंगामा होने की सूचना मिलने पर मीडिया पहुंची तो ढाबे के कर्मी सूरज ने 900 रुपए के बिल के 600 रुपए बताए। इस दौरान ढाबे के मालिक खुराना ने कहा कि ग्राहक ने बटर नान मांगा था और बाद में आलू नान मांगे, तब तक ढाबे की ओर से प्लेट लग चुकी थी।
इस दौरान ढाबे के कर्मियों द्वारा स्टूडेंट्स के साथ गलत व्यवहार करने के आरोप लगे है। ढाबा मालिक ने माना कि स्टूडेट्स दूसरे जिले से आते है, ऐसे में कर्मियों द्वारा गलत व्यवहार किए जाने की बात भी कबूली। ढाबा मालिक ने कहा कि ऑर्डर को लेकर कर्मियों को गलत फहमी हो गई थी। काफी देर तक हंगामा होने के बाद 300 रुपए में सहमति हुई। इस दौरान लड़की ने कहा कि 6 नान और पानी की बोतल सहित चने को लेकर उनसे 960 रुपए मांगे गए। जिसको लेकर भारी हंगामा हो गया। ढाबा मालिक ने कहा कि वह बच्चे को स्कूल से लेने के लिए गए थे। इस दौरान यह हंगामा हुआ है। वहीं ढाबा मालिक द्वारा स्टूडेंट्स से माफी मांगी गई।