4 साल पहले हुई थी शादी
जालंधर, ENS: कैंट में संसारपुर की न्यू डिफेंस कॉलोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां व्यक्ति ने ससुराल घर में जाकर गाड़ियों को आग लगा दी। वहीं महिला ने अपने पति के खिलाफ न्याय की अपील की है। महिला ने कहा कि देर रात पति ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आरोप है कि वह उसे दहेज के लिए लगातार तंग परेशान कर रहा था, उसे घर से बाहर निकालकर मारने की कोशिश कर रहा था। जानकारी के अनुसार, नीतू कौशल का विवाह 4 साल पहले जालंधर लाबंडा के रहने वाले जसविंदर कुमार मेहता से हुआ था। महिला ने आरोप लगाए है कि विवाह के बाद ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाता था। नीतू की एक बेटी भी थी, जो उसके जन्म से पहले ही मर गई थी।
जसविंदर ने नीतू को उसके माता-पिता के घर भेज दिया था और उससे 2 लाख रुपए लाने की मांग की थी। महिला ने बताया कि वह एक गरीब परिवार से संबंध रखती है, उसका पिता गली में स्टाल चलाकर घर का खर्च चलाता है, इसलिए वह 2 लाख नहीं दे सकती थी। इस मामले तलाक के लिए अदालत में केस दायर किया और अभी भी कोर्ट में केस चल रहा है। उसने आरोप लगाया कि इसके बावजूद उसका पति उसे जान से मारने की धमकी देता है और उसके घर आकर उस पर 2 बार हमला भी कर चुका है। नीतू ने एक वीडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री भगवंत मान और प्रशासन से न्याय दिलाने और उसकी जान बचाने की अपील की है।
नीतू ने बताया कि रात 11 जसविंदर अपने दोस्त के साथ उसके घर के बाहर आया, जिसने बाहर खड़ी दो एक्टिवा और एक मोटरसाइकिल पर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें आग लगा दी और वहां से भाग गया। आगजनी की पूरी घटना थोड़ी दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें 2 व्यक्तियों को आग लगाते हुए स्पष्ट देखा जा सकता है। वहीं इस घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी एएसआई चैन सिंह ने महिला नीतू और उसके परिवार के सदस्यों के बयानों तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कैंट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।