जालंधर, ENS: महानगर में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद हो रहे है। यही कारण है कि अब वह सरेआम अपाहिज लोगों को निशाना बनाने लग गए है। ताजा मामला थाना 8 के अधीने आते दओबा चौक के पास से सामने आया है। जहां बाइक सवार 2 लुटेरों ने अपाहिज व्यक्ति से मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना वहां पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में एक लुटेरे का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरे ने मुंह ढका हुआ है।
पीड़ित मुख्त्यार चंद के अनुसार उसकी दोआबा चौक के पास बुक की दुकान है। वह दुकान से घर के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार 2 युवक उनके पास आए और उनकी जेब से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। मुख्त्यार चंद ने बताया कि उन्होंने लूट के दौरान शोर मचाया, लेकिन बाइक की रफ्तार ज्यादा होने के कारण आरोपी भाग निकले।
घटना की शिकायत थाना 8 की पुलिस को दे दी है। घटना की सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची थाना 8 के एएसआई ने पीड़ित के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआई ने कहा कि पीड़ित के बेटे ने बयान दर्ज करवाए है। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का चेहरा दिखाई दे रहा है। फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी को जल्द पकड़ने के कोशिश की जाएगी।