जालंधर, ENS: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया आज जालंधर बाबा मोहन दास आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए राहत सामग्री की गाड़ियों को हरी झंडी दी। गवर्नर ने कहाकि आज उन्हें सोभाग्य प्राप्त हुआ कि वह बाबा मोहन दास आश्रम में बाढ़ प्रभावित इलाकों में ट्रकों के जरिए राहत सामग्री को हरी झंडी दे। उन्होंने कहा कि गुरु बाबा मोहन दास जी दी राजस्थान के सीकर के रहने वाले है।
प्रारंभ से उनके द्वारा भविष्यवाणी की गई थी। 7 साल की आयु में उन्होंने घर छोड़ दिया था और संन्यास ले लिया था। तब से लेकर अब तक वह मानव कल्याण के काम कर रहे है। आज बाबा मोहन दास जी के 4 संस्थानों में आश्रम बनाए गए है। जिसमें एक राजस्थान के सीकर में स्थित है, एक हरिद्वार, कनाडा और जालंधर में स्थित है। गवर्नर ने कहा कि पंजाब में सकंट के समय में आश्रम द्वारा आज बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजा जा रहा है।
इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल मौजूद रहे। गवर्नर ने कहा कि पंजाब में आपदा को लेकर उन्होंने पंजाबियों की एक विशेषता देखी है कि इस आपदा में वह खुद ही बढ़ चढ़कर एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। बाढ़ प्रभावित गांवों को फिर से बसाने का काम पंजाब सरकार, संस्थाओं, एनजीओं, कलाकारों सहित अन्य लोगों द्वारा शुरू किया जा रहा है। इस दौरान गांवों में भारी मात्रा में राहत सामग्री भेजी है। वहीं आज भी बाबा मोहन दास आश्रम की ओर से राहत सामग्री के ट्रक बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजे जा रहे है।
