जालंधरः एक महीने पहले तंजानिया से भारत पहुंची महिला को जालंधर ग्रामीण पुलिस ने आदमपुर में 184 ग्राम हेरोइन सहित काबू करने की खबर सामने आई है। सुत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगा कर महिला को काबू कर लिया। आरोपी महिला की पहचान पदिवा निमते भयाल लाभ खैराती फेबियन सेमविजा निवासी कालिको पुलिस स्टेशन मुचिंगा, तंजानिया के तौर पर हुई है, जो फिलहाल दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में रह रही थी।
पंजाब पुलिस के एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा गिरफ्तारी के बाद अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट से जुड़ा नेटवर्क पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। डीएसपी आदमपुर कुलवंत सिंह और थाना आदमपुर के प्रभारी ने बताया कि एक माह पहले भारत आई ओर अभी दिल्ली में रह रही थी महिला को हैरोईन सहित पुलिस ने काबू कर लिया है और उससे जूड़े अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क को खंगालने की कोशिश कर रही है।
पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आदमपुर में प्राइम सिटी चूहरवाली के पास गश्त के दोरान एक विदेशी महिला को संदिग्ध व्यवहार करते हुए देखा जिसके बाद पुलिस को महिला पर संदेह हुआ। इससे पहले कि पुलिस उसकी तालाशी लेती उसने घास में एक पैकेट फेंक दिया। पुलिस की टीम ने महिला को काबू कर लिया और पैकेट की जांच की तो उसमें हेरोइन मिली। एसएसपी ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला ने एक महीने पहले ही भारत में प्रवेश किया था, जिससे अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से संबंध होने का पता चलता है।
