जालंधर, ENS: मोहल्ला गोबिंदगढ़ नगर में ई-रिक्शा में अचानक आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात 40 क्वाटरों की बैक साइड पर यह घटना हुई है। इस दौरान इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना इलाका निवासियों द्वारा दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन घटना में ई-रिक्शा जलकर राख हो गई। घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। हादसे की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि रास्ता तंग होने के कारण और अधिक अंधेरा होने के कारण दमकल विभाग के कर्मियों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा।
