Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: विदेश बैठे जीशान अख्तर को भारत लाने की कवायद शुरू,...

Jalandhar News: विदेश बैठे जीशान अख्तर को भारत लाने की कवायद शुरू, SSP Virk का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: देहात में पिछले 4 माह में फोन चोरी होने के मामले में आज पुलिस ने फोन बरामद करके असल मालिकों को उनके फोन लौटाए गए। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि टेक्नीक्ल टीम टीम ने 110 फोन रिकवर किए है। जिसके बाद आज दफ्तर में 110 लोगों को उनके फोन लौटाए गए। उन्होंने कहा कि इस मुहिम के साथ पुलिस और पब्लिक में बढ़िया तालमेल बनता है और दोनों के रिश्तों में सुधार आता है। लौटाए गए फोन की बाजार में कीमत 20 लाख 50 हजार के करीब है।

उन्होंने कहा कि फोन मिसिंग की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है। यह फोन किसी क्रिमिनल द्वारा इस्तेमाल नहीं किए गए थे। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब में रेड अलर्ट जारी है। रेड अलर्ट को लेकर एसएसपी ने कहा कि देहात में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। ऐसे में लोगों को सदभावना में रहने की अपील की जा रही है। रेड अलर्ट के दौरान नाकेबंदी करके शकी लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

आंतकी हमले को लेकर देश की अलग-अलग एजेंसी काम करने मे लगी हुई है और आतंकियों के खिलाफ जल्द सख्त एक्शन लिया जाएगा। नशे के खिलाफ जहां तस्करों के घरों पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं गैंगस्टर जीशान अख्तर की प्रॉपर्टी के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर एसएसपी ने कहा कि लॉ के मुताबिक मामला अंडर प्रोसेस में है। ऐसे में उसे विदेश से लाने की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -