जालंधर, ENS: पंजाब में घने कोहरे का कहर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में वर्षा होने की कोई संभावना नहीं है। वहीं आज सुबह घने कोहरे के कारण विजिबिटली जीरों रही। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता हैकि कोहरे के कारण वाहन भी धुंधले दिखाई दे रहे और वाहनों की रफ्तार भी धीमी है। मौसम विभाग चंडीगढ़ द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा, लेकिन तापमान में गिरावट से ठंड और तेज हो गई।
गुरदासपुर, पठानकोट, जालंधर और बल्लोवाल सौंखड़ी में घना कोहरा दर्ज किया गया, जबकि आदमपुर में शीत लहर देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में औसतन अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार की बात करें तो सुबह 5 से 7 बजे तक घनी धुंध छाई रही। उसके बाद आसमान साफ रहा। शीतलहर के चलते न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
आने वाले दिनों में तापमान ऐसा ही रहेगा। पंजाब के लोगों को आने वाले दिनों में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के लिए तैयार रहना होगा। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है, लेकिन साथ ही चेतावनी भी जारी की है। 26 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच पंजाब के कई हिस्सों में ‘घने से बहुत घने कोहरे’ के साथ शीत लहर चलने की संभावना है।
